फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नौकरी से हटाए कर्मचारियों को वेतन व एरियर का इंतजार

नौकरी से हटाए कर्मचारियों को वेतन व एरियर का इंतजार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 04:14 PM IST
विज्ञापन
नौकरी से हटाए कर्मचारियों को वेतन व एरियर का इंतजार
रोहतक। सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारी बैठक करते हुए। अमर उजाला - फोटो : Amar Ujala
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
रोहतक। कोविड-19 ड्यूटी से हटाए गए कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारियों ने अपना वेतन व एरियर नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। साथ ही धरनास्थल पर ही अपनी रणनीति पर चर्चा की।
कर्मचारियों का कहना है कि सरकार व स्वास्थ्य विभाग ने कोविड ड्यूटी करने वाले कोरोना योद्धाओं को बगैर किसी सूचना के नौकरी से हटा दिया। उन्हें सरकार ने एक पल में बेरोजगार बना कर सड़क पर खड़ा कर दिया है। यह अन्याय है। कर्मचारी के बेरोजगार होने से उनके परिवार के समक्ष लालन-पालन की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। यही नहीं मार्च का वेतन कर्मचारियों को अब तक नहीं मिला है। इसके अलावा एरियर का भी अब तक भुगतान नहीं किया गया है। प्रशासन को कई बारे में कई बार अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इस कारण नौकरी से हटाए गए कर्मचारियों को तपती धूप में धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। अब भी हमारी सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस मौके पर अमित, अमित कुमार, वर्षा, प्रशांत, निकिता व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed