फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   तूड़ी कारोबारी की ईंट मारकर हत्या

तूड़ी कारोबारी की ईंट मारकर हत्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 02:44 PM IST
विज्ञापन
तूड़ी कारोबारी की ईंट मारकर हत्या
बहुअकबरपुर गांव में वारदात स्थल पर जांच पड़ताल करती एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया व साथ में पुलिस की टीम। - फोटो : Amar Ujala
रोहतक। हिसार रोड स्थित बहुअकबरपुर गांव में पांच भाईयों में एकमात्र जिंदा नरेश उर्फ बिल्लू (44) की किसी ने ईंट मारकर हत्या कर दी। सुबह उसका शव लहूलुहान हालत में घर के बाहर चारपाई पर खून से लथपथ मिला। पुलिस ने मृतक के भतीजे के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बहुअकबरपुर निवासी निखिल ने दी शिकायत में बताया कि उसके पिता पांच भाई थे। चार की मौत हो चुकी है। अब चाचा नरेश उर्फ बिल्लू जिंदा बचे थे, जो तूड़ी बनाने का कार्य करते थे। शुक्रवार रात को उसके चाचा नरेश प्लाट में अपने साथियों सुखचेन, धोनी, धर्म व ओमबीर निवासी बहुअकबरपुर के साथ बैठकर पार्टी कर रहा था। ओमबीर को छोड़कर सभी समय रात करीब 9 बजे खा पीकर अपने अपने घर चले गये। ओमबीर उसके चाचा नरेश के साथ बैठा रह गया। रात समय करीब 12.00 बजे आपस झगड़ा होने शोर सुनाई दिया। ओमबीर व चाचा नरेश आपस में लड़ रहे थे, फिर उसका चाचा नरेश छुट छुटाकर अपनी चारपाई पर लेट गया। ओमबीर चारपाई के पास जमीन पर लेट गया। वह अपने घर आकर सो गया। सुबह करीब सवा पांच बजे उठकर अपनी भैंसो को खोलकर दूसरी तरफ लेने के लिए आया तो मैंने देखा मेरा चाचा नरेश के सिर पर काफी चोट लगी हुई थी। सिर व चेहरा खून से लथपथ था। पहले घर वालों को बताया, इसके बाद पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 पर सूचना दी। किसी नाम पता नामालूम व्यक्ति ने उसके चाचा के सिर ईंट मारकर हत्या की है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रह रहे हैं। रात को मृतक के साथ पार्टी करने वालों से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed