फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ससुराल आए युवक को ससुरालियों ने पहले पीटा, फिर लूटा

ससुराल आए युवक को ससुरालियों ने पहले पीटा, फिर लूटा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 06:40 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। भिवानी जिले के गांव बापोड़ा से रोहतक ससुराल में आए युवक को पहले तो सास, ससुर व साले सहित पांच लोगों ने पीटा, इसके बाद नकदी, मोबाइल और बाइक छीन ली। इस संबंध में शिवाजी कालोनी थाने में लूट व मारपीट का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बापोड़ा निवासी संदीप ने दी शिकायत में बताया कि वह रोहतक के शिवाजी कालोनी थाना एरिया की कालोनी में शादीशुदा है। 25 अप्रैल को रोहतक स्थित ससुराल आया था। उसी समय कालोनी के ही दो युवक आए और बेवजह उसके साथ गाली गलौच करने लगे। जब उसने कहा कि गालियां क्यों दे रहे हो, तब उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। तभी उसका साला आ गया। उसने भी मारपीट शुरू कर दी। सास व ससुर भी आए गए। ससुर ने हाथ में लिया डंडे से उसके ऊपर वार किया। सभी उसे लात व घुसों से पीटने लगे। इतना ही नहीं, उसके 14 हजार रुपये, मोबाइल फोन व बाइक भी छीन ली। आस-पड़ोस के लोगों ने उसे छुड़वाया। आरोपी बोले, आज तो बच गया, आगे जिंदा नहीं बचेगा। घायल हालत में वह भिवानी के तोशाम स्थित अस्पताल में पहुंचा। मामले की सूचना पाकर पुलिस तोशाम पहुंची और घायल के बयान दर्ज कर उसकी मेडिकल रिपोर्ट ली। रिपोर्ट में डॉक्टरों ने बताया कि युवक को आठ जगह चोटें लगी हैं। इसमें सर्जन, आर्थों व ईएनटी एक्सपर्ट की सलाह लेने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed