{"_id":"625abcd1cbf08435d039d3e8","slug":"rohtak1650113745","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी में करंट लगने से युवक की मौत, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
फैक्टरी में करंट लगने से युवक की मौत, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
सोनीपत स्टैंड पर लघु
सचिवालय के बाहर सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करते खिड़वाली के ग्रामीण।
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
रोहतक। टिटौली स्थित फैक्टरी में करंट लगने से कर्मचारी खिड़वाली निवासी नवीन (24) की मौत हो गई। उसके पिता ने फैक्टरी मालिक, मैनेजर व सुपरवाइजर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शनिवार को ग्रामीणों ने शव को लघुसचिवालय के बाहर रखकर प्रदर्शन किया और मांग की कि फैक्टरी मालिक को ग्रामीणों के बीच में बुलाया जाए।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक खिड़वाली गांव निवासी रामतीर्थ ने दी शिकायत में बताया कि उसका लड़का नवीन दो साल से टिटौली स्थित फैक्टरी में इलेक्ट्रिशियन के तौर पर काम कर रहा था। करीब 11:30 बजे कम्पनी से फोन पर सूचना मिली कि नवीन को बिजली का करंट लग गया है। वह मौके पर पहुंचा, लेकिन उस समय तक नवीन की मौत हो चुकी थी। अपने सुपरवाइजर करमा व मैनेजर राजेश पठानिया के कहने पर बिजली के खंभे पर चढा था। सुपरवाईजर तथा मैनेजर ने बताया कि उन्होंने बिजली के उच्च अधिकारियों से बात करके लाइन कटवा दी गई है, लेकिन लाइन में कंरट आने से नवीन की मौके पर ही मौत हो गई । नवीन की मौत कम्पनी में कार्यरत सुपर वाईजर करमा व मैनेजर राजेश पठानिया व कम्पनी मालिक सिधार्थ जैन की लापरवाही से हुई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।