फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   साढ़े तीन घंटे में निकली एएसआई के पेट से गोली, लीवर व किडनी सुरक्षित, हालत में सुधार

साढ़े तीन घंटे में निकली एएसआई के पेट से गोली, लीवर व किडनी सुरक्षित, हालत में सुधार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 06:25 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। ढाई करोड़ की लूट के आरोपियों को दबोचने जींद गई रोहतक पुलिस की दो युवकों से उचाना के नजदीक मुठभेड़ हो गई थी। गोली लगने से घायल एएसआई अमित दलाल का शुक्रवार की रात साढ़े 3 घंटे आपरेशन चला, इसके बाद डॉक्टरों ने उसके पेट के अंदर हड्डियों के बीच फंसी गोली को बाहर निकाला। अमित का लीवर व किडनी सहित महत्वपूर्ण अंग सुरक्षित है। साथ ही हालत में भी सुधार है। उधर, एसपी रोहतक उदय सिंह मीना शनिवार सुबह जींद से वापस लौटे। पूरी रात पुलिस ने जींद पुलिस की मदद से उचाना व उसके आसपास के एरिया में सर्च अभियान चलाया, लेकिन फायरिंग करने वाले युवक हाथ नहीं आ सके। आठ अप्रैल को रोहतक के सेक्टर एक में दिनदहाड़े दो युवक सुरक्षा गार्ड को गोली मारकर कैश वैन से 2 करोड़ 62 लाख रुपये लूटकर ले गए थे। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज तो मिल गई थी, लेकिन लुटेरे अब तक गिरफ्त से बाहर हैं। उनकी तलाश में रोहतक की अपराध जांच शाखा द्वितीय की टीम शुक्रवार को जींद पहुंची थी, जहां उचाना मंडी के नजदीक दो बाइक सवार युवकों से मुठभेड़ हो गई। उसमें एएसआई अमित को एक युवक ने पेट में गोली मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed