{"_id":"625abcbcc2cbb73a1926031b","slug":"rohtak1650113724","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी में करंट लगने से युवक की मौत, फैक्टरी मालिक, मैनेजर व सुपरवाजर के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
फैक्टरी में करंट लगने से युवक की मौत, फैक्टरी मालिक, मैनेजर व सुपरवाजर के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ः
विज्ञापन
रोहतक।
पुलिस के मुताबिक खिड़वाली गांव निवासी रामतीर्थ ने दी शिकायत में बताया कि उसका लड़का नवीन दो साल से टिटौली स्थित फैक्टरी में इलेक्ट्रिशियन के तौर पर काम कर रहा था। करीब 11:30 बजे कम्पनी से फोन पर सूचना मिली कि नवीन को बिजली का करंट लग गया है। वह मौके पर पहुंचा, लेकिन उस समय तक नवीन की मौत हो चुकी थी। अपने सुपरवाइजर करमा व मैनेजर राजेश पठानिया के कहने पर बिजली के खंभे पर चढा था। सुपरवाईजर तथा मैनेजर ने बताया कि उन्होंने बिजली के उच्च अधिकारियों से बात करके लाइन कटवा दी गई है, लेकिन लाइन में कंरट आने से नवीन की मौके पर ही मौत हो गई । नवीन की मौत कम्पनी में कार्यरत सुपर वाईजर करमा व मैनेजर राजेश पठानिया व कम्पनी मालिक सिधार्थ जैन की लापरवाही से हुई है ।