{"_id":"625abc94ad0a81226a507897","slug":"rohtak1650113683","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोहाना लौट रहे बंगाली कारीगर से पांच लाख की लूट","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
गोहाना लौट रहे बंगाली कारीगर से पांच लाख की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। गोहाना से पैसे लेकर लौट रहे बंगाली कारीगर से दो नकाबपोश युवकों ने खिड़वाली गांव के पास ड्रेन नंबर आठ के पास 5 लाख रुपये छीन लिए। वारदात शुक्रवार की रात हुई। हालांकि पुलिस वारदात को शक की निगाह से देख रही है। फिलहाल सदर थाने में लूट का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक अमृत कालोनी निवासी निमई कोले ने दी शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से पश्चिमी बंगाल के हुगली जिले के गांव गुराई, थाना सिंगूर का रहने वाला है। साथ ही रोहतक में रहकर सुनारों के लिए काम करता है। शुक्रवार को बाइक पर संजय नाम के युवक से गोहाना पैसे लेने गया था। शाम करीब छह बजे पैसे लेकर वापस आ रहा था। रास्ते में दो बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने पीछा करना शुरू कर दिया। ब्राह्मणवास गांव के पुल के पास वह मुख्य रोड की बजाए नीचे की तरफ अपरोच रोड पर चला गया। युवक उसका पीछा करते रहे। रात करीब साढ़े 8 बजे वह खिड़वाली के पास ड्रेन नंबर आठ के पास पहुंचा तो युवकों ने उसे रोक लिया। उससे थैला छीनने लगे, उसे विरोध किया तो एक युवक ने उसे चाकू मार दिया। इसके बाद युवक थैला छीनकर ले गए, जिसमें पांच लाख रुपये की नकदी थी। इसके बाद उसने एक युवक की मदद से घर फोन किया। पड़ोसी उसकी पत्नी को लेकर मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से उसे छुट्टी मिल गई। इसके बाद सदर थाने में पहुंचकर लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शनिवार सुबह अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया।
विज्ञापन