फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   फीस वृद्धि के विरोध में एसएफआई ने जलाया पुतला

फीस वृद्धि के विरोध में एसएफआई ने जलाया पुतला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 04:17 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू में फीस वृद्धि को लेकर वीरवार को एसएफआई (स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) ने विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर को कार्यकर्ताओं ने विवि के गेट नंबर 2 के बाहर सरकार का पुतला जलाया।
एसएफआई जिला अध्यक्ष अर्जुन ने कहा कि एमडीयू प्रशासन ने बेतहाशा फीस वृद्धि की है। विवि के विभिन्न विषयों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को अधिक धन खर्च करना पड़ेगा। यह विद्यार्थियों के साथ अन्याय है। उच्च शिक्षा के लिए आम परिवार के बच्चों को भारी परेशानी उठानी होगी। धन नहीं होने पर उन्हें शिक्षा से वंचित रहना पड़ेगा। इससे समाज में पढ़े लिखे और अनपढ़ के बीच की खाई गहरी होगी। जबकि सरकार को यह खाई पाटने की जरूरत है। हर व्यक्ति तक शिक्षा की पहुंच बनाना जरूरी है। इसी से समाज व देश शिक्षित बनेगा। सरकार व विश्वविद्यालय प्रशासन के शिक्षा के प्रति रवैये को लेकर विद्यार्थियों में रोष है। संगठन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विरोध करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed