{"_id":"624d7045f1fb8f1e064ff03f","slug":"rohtak1649242181","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई के मनोरोग विभाग में महिला ने लगाई फांसी, मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पीजीआई के मनोरोग विभाग में महिला ने लगाई फांसी, मौत
विज्ञापन
मृतक मोनिका का पीजीआई में रखा शव
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। पीजीआई के मनोरोग विभाग में दाखिल शहर के आर्य नगर की रहने वाली मोनिका (40) ने फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार को उसका शव वार्ड नंबर 13 के अंदर चुन्नी से बने फंदे से लटका मिला। पीजीआईएमएस थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मोनिका मानसिक तौर पर बीमार चल रही है। इस कारण परिवार के लोगों ने उसे वार्ड नंबर 13 में दाखिल कराया था। वहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा था। बुधवार को जब स्टॉफ के सदस्य शौचालय में गए तो मोनिका का शव शौचालय की चौखट पर चुन्नी से बने फंदे से लटका हुआ था। वार्ड के स्टाफ ने मामले की सूचना पीजीआई प्रबंधन को दी, जहां से पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतारा गया। पीजीआई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रमोद गौतम का कहना है कि महिला मानसिक तौर पर बीमार थी। परिजनों के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पीजीआई के मनोरोग विभाग के वार्ड 13 के शौचालय में फंदे पर लटका महिला मरीज मोनिका का शव।
- फोटो : Amar Ujala
पीजीआई के मनोरोग विभाग के वार्ड 13 के शौचालय में फंदे पर लटका महिला मरीज मोनिका का शव।