फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नेहरू कॉलोनी में साथी ने की राजमिस्त्री की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

नेहरू कॉलोनी में साथी ने की राजमिस्त्री की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 06:37 PM IST
विज्ञापन
नेहरू कॉलोनी में साथी ने की राजमिस्त्री की कुल्हाड़ी मारकर हत्या
मृतक राजमिस्त्री कृष्ण कुमार निवासी कबीर कॉलोनी - फोटो : Amar Ujala
रोहतक।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक कबीर कॉलोनी निवासी राकेश ने दी शिकायत में बताया कि उसके पिता 60 वर्षीय कृष्ण कुमार राजमिस्त्री का कार्य करते थे। उन्होंने नेहरू कॉलोनी में एक दिन पहले मकान बनाने का ठेका लिया था। बुधवार शाम करीब 5:00 बजे उसके पिता नेहरू कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान पर गए थे। वहां पर साथ में काम करने वाला श्रमिक भी था। शाम करीब 6:00 बजे उसे सूचना मिली कि उसके पिता के सिर में श्रमिक ने कुल्हाड़ी मार दी है। वह अपनी मां और दूसरे परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा और घायल पिता कृष्ण कुमार को पीजीआई में दाखिल कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले की जांच कर रही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed