{"_id":"6245947c78b8e05e967d54e3","slug":"rohtak1648727164","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"5जी टॉवर लगाने के विरोध में चुन्नीपुरा की महिलाओं ने सड़क पर लगाया जाम","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
5जी टॉवर लगाने के विरोध में चुन्नीपुरा की महिलाओं ने सड़क पर लगाया जाम
विज्ञापन
सैनी स्कूल रोड पर टॉवर के विरोध में जाम लगाते चुन्नीपुरा के लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
रोहतक।
सैनीपुरा में निजी कंपनी की ओर से 5जी मोबाइल टावर लगाए जाने का विरोध जारी है। जिला प्रशासन की ओर से टावर मामले में कार्रवाई नहीं होने से इलाके के लोग आहत हैं। टॉवर पर कार्रवाई की मांग को लेकर वीरवार को महिलाओं ने सैनी स्कूल के बाहर जाम लगा दिया।
वीरवार सुबह चुन्नीपुरा की महिलाएं सैनिक स्कूल के पास मुख्य सड़क पर पहुंची। यहां अवरोधक डालकर सड़क मार्ग जाम कर दिया। महिलाओं का कहना है कि कॉलोनी में 5 जी टावर लगाया जा रहा है। इसका शुरू से ही विरोध किया जा रहा है। टॉवर की हानिकारक किरणों से बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। ऐसे में कॉलोनी के लोगों ने प्रशासन को कई बार लिखित शिकायत देकर टावर नहीं लगाने की अपील की है। इसके बावजूद इस मामले मेंकार्रवाई नहीं हो रही है। यही नहीं निगम के एक अधिकारी ने गुपचुप तरीके से टावर की अनुमति भी दे दी। इसीलिए मजबूरी मैं लोगों ने जाम लगाने का फैसला लिया। टावर नहीं हटाए जाने तक जाम लगा रहेगा। इधर, दोपहर करीब बारह बजे पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जाम की सूचना मिलने पर वहां पुलिस टीम ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। इस पर कॉलोनी वासी टावर नहीं हटाए जाने तक अपनी मांग पर अड़े रहे और जाम नहीं खोला। जाम के कारण बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को भारी परेशानी उठानी हो पड़ी। जाम में फंसे विद्यार्थियों ने प्रदर्शनकारियों से परीक्षा में शामिल होने के लिए रास्ता देने की अपील करते हुए कहा कि हम परीक्षा में नहीं बैठ पाए भविष्य बर्बाद हो जाएगा
विज्ञापन
सैनी स्कूल रोड पर टॉवर के विरोध में जाम लगाते चुन्नीपुरा के लोग।
- फोटो : Amar Ujala
सैनी स्कूल रोड पर टॉवर के विरोध में जाम लगाते चुन्नीपुरा के लोग।
सैनी स्कूल रोड पर जाम के कारण परीक्षा देने जा रहे स्कूल बस में सवार बच्चे।
- फोटो : Amar Ujala
सैनी स्कूल रोड पर जाम के कारण परीक्षा देने जा रहे स्कूल बस में सवार बच्चे।
सैनी स्कूल रोड पर टॉवर के विरोध में जाम लगाती चुन्नीपुरा की महिलाएं।
- फोटो : Amar Ujala
सैनी स्कूल रोड पर टॉवर के विरोध में जाम लगाती चुन्नीपुरा की महिलाएं।