फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   किसान नेता राजू मकडोली की जान को खतरा, पुलिस की मौजूदगी से बची जान

किसान नेता राजू मकडोली की जान को खतरा, पुलिस की मौजूदगी से बची जान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 01:07 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। किसान आंदोलन के दौरान मकड़ोली टोल पर लंबे समय से धरना देने वाले किसान नेता राजू मकड़ोली व उसके साथी को जान का खतरा बना हुआ है। आरोप है कि स्कॉर्पियो में सवार होकर एक दर्जन युवक उन्हें मारने के लिए आए, लेकिन समय रहते सूचना मिलने के कारण पुलिस की मौजूदगी से जान बचाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सिसरोली गांव निवासी एक युवक ने दी शिकायत में बताया कि बुधवार की रात करीब 8:30 बजे वह किसान नेता राजू मकड़ोली के कार्यालय में बैठा हुआ था। तभी एक युवक का फोन आया की राजू मकडोली और उसे मारने के लिए स्कॉर्पियो में सवार होकर एक दर्जन युवक आ रहे हैं। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस पहले टोल पर तैनात हो गई, तभी दो स्कॉर्पियो आई, लेकिन पुलिस को मौके पर देखकर आरोपी सीधे निकल गए।
विज्ञापन
..... टोल पर की थी बड़ी रैली, आए थे राकेश टिकैत व गुरनाम सिंह किसान आंदोलन के दौरान राजू मकदोली व उसके साथियों ने टोल पर बड़ी रैली की थी जिसमें किसान नेता राकेश टिकैत व गुरनाम सिंह चडूनी पहुंचे थे, इतना ही नहीं राजू मकडोली ने लंबे समय तक टोल धरना आयोजित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed