फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पश्चिमी बंगाल के युवक की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव

पश्चिमी बंगाल के युवक की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 04:48 PM IST
विज्ञापन
पश्चिमी बंगाल के युवक की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव
अस्थल बोहर माजरा के पास झाड़ियों में शव की जांच करती पुलिस व एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया। - फोटो : Amar Ujala
रोहतक। आईएमटी के नजदीक अस्थल बोहर माजरा गांव के पास झाड़ियों में पश्चिम बंगाल के एक युवक का शव मिला है। 24 वर्षीय रुबेल के सिर और चेहरे पर ईटों से वार किया गया है। आईएमटी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसपी कृष्ण कुमार लोहचब ने बताया कि रविवार दोपहर ग्रामीणों ने सूचना दी कि झाड़ियों के अंदर एक युवक का लहूलुहान हालत में सब पड़ा हुआ है। एएसपी के अलावा आईएमटी थाने से एसआई रतन सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। साथ ही फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया ने वारदात का सुराग ढूंढने का प्रयास किया। मृतक के चेहरे व सिर पर बार-बार वार किए गए थे ताकि पहचान को छुपाया जा सके। आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। मृतक की पहचान माजरा गांव के पास ही झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले रुबेल के तौर पर हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रुबेल शनिवार को करीब 11:00 बजे घर से गया था। उसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा।परिजन उसे अभी ढूंढ रहे थे कि शव मिलने की सूचना आ गई।रुबेल की हत्या किसने और क्यों की, इसकी पुलिस अभी जांच पड़ताल कर रही हैं।
विज्ञापन

पश्चिमी बंगाल के युवक की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव
अस्थल बोहर माजरा के पास झाड़ियों में शव की जांच करते एएसपी कृष्ण लोहचब व एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया। - फोटो : Amar Ujala
अस्थल बोहर माजरा के पास झाड़ियों में शव की जांच करते एएसपी कृष्ण लोहचब व एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed