{"_id":"623580a1b3fce5293f35138e","slug":"rohtak1647673505","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामा के घर आए युवक को पीटा, दो साल पहले हुआ था विवाद","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मामा के घर आए युवक को पीटा, दो साल पहले हुआ था विवाद
पुलिस के मुुताबिक एकता कालोनी निवासी मनोज ने दी शिकायत में बताया कि होली पर वह अपने मामा के घर लाहली गांव आया हुआ था। शाम सात बजे होली दहन देखने के लिये फिरनी की तरफ ठेके के पास खड़ा था। तभी पीछे से जयसिंह उर्फ गोलु आया और उसे पकड़ लिया। बोला, रविदास जयंती पर 2 साल पहले जो झगडा हुआ था। आज तेरे को मजा चखाता हूं। इतनी देर मे निखिल व नितिन व तेलु उर्फ गुलशन, सन्नी व अन्य आ गए। उनके हाथों में लोहे की राड, पाइप व अन्य हथियार थे। उसे आरोपियों ने चोटें मारी। उसके मामा के लड़के विनय व मामी शीला ने आकर छुडवाया। आरोपियों ने उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच झगड़े में उसके 8500 रुपये भी गुम हो गए। साथ ही आधार कार्ड , ड्राईविंग लाईसेन्स व एटीएम भी नहीं मिले। आरोप है कि गांव एक व्यक्ति आरोपियों को उसके खिलाफ भड़काता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।