{"_id":"6235807c4d668c6a8b2e79e7","slug":"rohtak1647673468","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाग पर मोबाइल विक्रेता पर अंधाधुंध फायरिंग, दुकान में घुसकर बचाई जान","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
फाग पर मोबाइल विक्रेता पर अंधाधुंध फायरिंग, दुकान में घुसकर बचाई जान
विज्ञापन
बलियाना गांव में मोबाइल विक्रेता की दुकान, जिसमें उसने छुपकर बचाई जान।
- फोटो : Amar Ujala
रोहतक। पुरानी रंजिश के चलते फाग पर जिले के बलियाना गांव में अड्डे पर कुछ लोगों ने एक मोबाइल विक्रेता पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। दुकानदार ने दुकान के अंदर घुसकर शटर बंद किया, ताकि जान बच सके। इस संबंध में आईएमटी थाने में हत्या के प्रयास व दूसरी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक गांव बलियाना निवासी मंजीत ने बताया कि गांव के अड्डे पर उसकी मोबाइल फोन रिपेरिंग की दुकान है। उसका डेढ़ साल से उसका गांव के युवक अमित से झगड़ा चल रहा है। उसने अमित व उसके परिजनों के खिलाफ आईएमटी थाने में केस भी दर्ज करवाया था। इस कारण अमित व उसके परिजन रंजिश रखे हुए हैं। शुक्रवार को दोपहर करीब चार बजे वह दुकान से घर जा रहा था। रास्ते में अमित का पिता उससे गाली गलौज करने लगा। उसने विरोध किया तो अपने बेटे को आवाज दी, बेटा बंदूक निकाल कर लाओ। वह डर के मारे दुकान में जाकर छुप गया। उसके पास गांव का युवक अजय था। उसने पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। थोड़ी देर बाद अमित, उसका पिता सहित चार लोग आए और जो हथियार लिए हुए थे। उन्होंने दुकान का शटर तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली तो फायरिंग कर दी। वह बचने के लिए दुबक कर बैठ गया। इसी बीच ग्रामीण एकत्रित हो गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
वर्जन
बलियाना गांव में गोली चलने की सूचना मिली थी। शिकायतकर्ता के बयान पर अमित व अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला करने का केस दर्ज किया है। मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैंं। जल्द आरोपी पक्ष से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्पेक्टर कैलाशचंद, थाना प्रभारी आईएमटी