फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रोहतक ः गोल चक्कर पर कैंटर ने बाइक सवार तीन को कुचला, दो की मौत

रोहतक ः गोल चक्कर पर कैंटर ने बाइक सवार तीन को कुचला, दो की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 01:34 PM IST
विज्ञापन
रोहतक ः गोल चक्कर पर कैंटर ने बाइक सवार तीन को कुचला, दो की मौत
घटनास्थल पर रखें दो लोगों के शव - फोटो : Amar Ujala
रोहतक। गोहाना रोड स्थित गोल चक्कर पर सोमवार दोपहर कैंटर ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसे राहगीरों ने पीजीआई में दाखिल करवाया। कैंटर चालक मौके पर ही गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पानीपत जिले के मतलौडा से एक दंपति चमारिया गांव में अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। दोनों की उम्र 50 साल के करीब है। वे चमारिया गांव के एक 55 वर्षीय व्यक्ति के साथ बाइक पर दोपहर चमारिया गांव से शहर में आ रहे थे। वीटा मिल्क प्लांट के नजदीक पीछे से आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक कैंटर के आगे आ गई। दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने तत्काल महिला को पीजीआई पहुंचाया। मामले की सूचना पाकर सुखपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

रोहतक ः गोल चक्कर पर कैंटर ने बाइक सवार तीन को कुचला, दो की मौत
ट्रैक्टर के नीचे हादसे के चलते फंसी बाइक - फोटो : Amar Ujala
ट्रैक्टर के नीचे हादसे के चलते फंसी बाइक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed