{"_id":"622da8dffe25002f6b6216eb","slug":"rohtak1647159519","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खेड़ी महम में पिता-पुत्र पर फायरिंग, तीन गोली लगी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
खेड़ी महम में पिता-पुत्र पर फायरिंग, तीन गोली लगी
विज्ञापन
खेड़ी महम में फायरिंग के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : Amar Ujala
रोहतक/महम
विज्ञापन
महम से तीन किलोमीटर दूर खेड़ी गांव में रविवार दोपहर दो गाड़ियों में सवार होकर आए हमलावरों ने पिता-पुत्र पर फायरिंग कर दी। बेटा जहां बाल-बाल बच गया, वहीं पिता तीन गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर मौके पर ही गाड़ियां छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मोखरा के मूल निवासी बलराम सिंह कुछ समय पहले गोहाना में रहते थे। बाद में उसने खेड़ी महम में मकान बना लिया। रविवार दोपहर करीब 1:00 बजे बलराम अपने पिता 50 वर्षीय शमशेर के साथ घर पर बैठा हुआ था। अचानक दो गाड़ियों में सवार होकर 8 युवक आए और दोनों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बलराम ने घर के अंदर घुस कर जान बचाई, लेकिन उसके पिता तीन गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से आसपास के लोग गुस्से में आ गए और हमलावरों की गाड़ियों पर पथराव कर दिया।हमलावर मौके पर अपनी गाड़ियां छोड़कर फरार हो गए। वारदात की सूचना पाकर महम एएसपी हितेंद्र मीणा, एसएचओ इंस्पेक्टर प्रह्लाद सिंह पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और गाड़ियों को कब्जे में ले लिया। साथ ही घायल शमशेर सिंह को पीजीआई में दाखिल कराया गया है। पुलिस वारदात की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
खेड़ी में में फायरिंग के बाद पहुंची पुलिस की मौजूदगी गाड़ियां
- फोटो : Amar Ujala
खेड़ी में में फायरिंग के बाद पहुंची पुलिस की मौजूदगी गाड़ियां
विज्ञापन
खेड़ी में में फायरिंग के बाद गाड़ी में की गई तोड़फोड़।
- फोटो : Amar Ujala
खेड़ी में में फायरिंग के बाद गाड़ी में की गई तोड़फोड़।