{"_id":"6221d16682281500f012d5e7","slug":"rohtak1646383462","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधरा में युवक ने भाभी व सरपंच की सास को गोली मारकर खुद की आत्महत्या","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
गांधरा में युवक ने भाभी व सरपंच की सास को गोली मारकर खुद की आत्महत्या
रोहतक। जिले का गांव गांधरा एक बार फिर गोलियां से गुंज उठा। शुक्रवार दोपहर एक युवक रमेश (40 )ने अपनी भाभी उर्मिला व महिला सरपंच की सास चंद्रो को गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली। तीनों को पीजीआई में लाया गया, जहां रमेश की मौत हो गई। वारदात से ग्रामीण सकते में है। किसी तरह का बड़ा विवाद नहीं बताया जा रहा है। सांपला पुलिस छानबीन कर रही है। गंभीर हालत के चलते महिला परिजन उर्मिला को पीजीआई से निजी अस्पताल ले गए। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गली में कुछ लोग बातचीत कर रहे थे। अचानक रमेश की कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर उसने पिस्तौल निकाल ली। सबसे पहले उर्मिला को गोली मारी। इसके बाद बुजुर्ग महिला चंद्रो पर फायर कर दिया। जब तक ग्रामीण कुछ समय पाते, उसने खुद को भी गोली मार ली। अचाननक हुई फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। तीनों घायलों को निजी वाहन से ग्रामीण पीजीआई लेकर पहुंचे, जहां रमेश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।