फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   टेलर की दुकान से 13 जोड़ी पेंट-शर्ट, नकदी व लैपटॉप चुराया

टेलर की दुकान से 13 जोड़ी पेंट-शर्ट, नकदी व लैपटॉप चुराया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 01:44 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। शहर की जनता कालोनी में काठमंडी रोड पर चोर एक टेलर की दुकान का ताला तोड़कर 13 जोड़ी पेंट्स व शर्त, 65 हजार की नकदी व लैपटॉप चुराकर ले गए। दुकान मालिक ने शिवाजी कालोनी थाने में केस दर्ज करवाया है। पुलिस के मुताबिक टेलर संजय ने दी शिकायत में बताया कि काठमंडी रोड पर मार्बल हाउस के पास एक पेंटस की दुकान है। उसके ऊपर उसने कपड़े सिलने व सिलाई सिखाने की दुकान कर रखी है। 22 फरवरी की शाम करीब सात बजे वह दुकान बंद करके घर चला गया था। बाद में किसी काम से बाहर चला गया। अब सोमवार को आकर देखा तो दुकान का ताला गायब मिला और जाली टूटी हुई थी। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारी का ताला तोड़कर 65 हजार की नकदी, लैपटॉप व कपड़े चुराकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed