{"_id":"6219e616a4d3a310297d356a","slug":"rohtak1645864470","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीला बाईपास पर 4 दुकानों की खरीद के नाम पर 65 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
शीला बाईपास पर 4 दुकानों की खरीद के नाम पर 65 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
: फर्जी फर्म के नाम इकरारनामा करने का आरोप
विज्ञापन
: भरत कॉलोनी निवासी जसपाल ने कराया मकरौली के युवक के खिलाफ केस दर्ज
रोहतक।
पुलिस के मुताबिक भरत कालोनी निवासी जसपाल सिंह ने दी शिकायत में बताया कि उने मकड़ौली खुर्द निवासी सुभाष से 2016 में चार दुकानें खरीदी थी। इसके लिए 2016 में इकरारनामा हुआ था, जिसके लिए उसने बयाने के तौर पर 60 लाख रुपये चेक के माध्यम से और 5 लाख रुपये बाद में नकद दिए थे। बाद में पता चला की सारा लेन - देन एक फर्म के नाम पर हुआ है जो कि सुभाष चन्द्र फर्म में साझेदार नहीं है। न ही उसके नाम पर कोई दुकान है। आरोपी ने सुभाष चन्द्र ने धोखाधड़ी की नियत से खुद को फर्म में सांझेदार बता कर राशि गबन कर ली। इकरारनामे का समय पुरा होने पर जब सुभाष चन्द्र से दुकानें देने का आग्रह किया, लेकिन आरोपी ने दुकानें देने से इन्कार कर दिया और कुछ समय के लिए गायब हो गया। बाद में आश्वासन देता रहा, लेकिन अभी तक न तो दुकानें दी और न पैसे वापस किए हैं।