फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   समझौते के बाद किसान को बुलाकर डंडों से पीटा

समझौते के बाद किसान को बुलाकर डंडों से पीटा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 03:33 PM IST
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बखेता गांव निवासी बलबीर सिंह ने दी शिकायत में बताया कि 12 फरवरी को वह खेत में गया तो पड़ोसी प्रेम सिंह ट्यूबलवैल चलाकर गेहूं के खेत में पानी दे रहा था। उसने पाइप बलबीर के गेहूं के अंदर डाल रखी थी। इससे बलबीर के गेहूं में पानी भर गया, जबकि बारिश का पानी पहले से खड़ा था। बलबीर ने पाइप उठाकर प्रेम के खेत में डाल दी। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। पड़ोसी पप्पू ने आकर बीचबचाव करवाया। अगले दिन गांव में दोनों पक्ष समझौता करवाने के लिए एकत्रित हुए। आरोप है कि समझौते के दौरान प्रेम ने गालियां दी, जिससे गुस्से में आकर बलबीर ने थप्पड़ मार दिया। जवाब में प्रेम ने लात मारी। इसके बाद अपने परिजनों को उसके घर भेज दिया। वे घर के गेट पर लाठियां मारने लगे। बलबीर की पुत्रवधु ने माफी मांगी। इसके बाद आरोपी चले गए। 15 फरवरी को वह घूमने जा रहा था। रास्ते में युवक पवन व उसकी मां बाइक पर मिले। उसे पास बुलाया। वह यह सोचकर चला गया कि अब तो समझौता हो चुका है। किसी बात का डर नहीं। आरोप है कि आरोपियों ने उसे नजदीक आते ही डंडों से पीटना शुरू कर दिया। मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल के बयान पर दो महिलाओं सहित पांच के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed