फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रामजोहड़ी के पास पुलिस का छापा, प्रतिबंधित दवा की 215 शीशी सहित युवक काबू

रामजोहड़ी के पास पुलिस का छापा, प्रतिबंधित दवा की 215 शीशी सहित युवक काबू

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:28 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस ने शहर के खोखराकोट इलाके में रामजोहड़ी के नजदीक छापा मारकर प्रतिबंधित दवा सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी डेयरी मोहल्ला निवासी दीपक के पास ओमेरिक्स कफ् सिरिप की 215 शीशी बरामद हुई। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक गश्त के दौरान एएसआई ओमप्रकाश को सूचना मिली कि डेयरी मोहल्ला निवासी दीपक प्रतिबंधित नशे की दवाइयों का कारोबार करता है। थोड़ी देर में वह प्रतिबंधित दवा लेकर खोखराकोट के रामजोहड़ी के पास आएगा। पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर रामजोहड़ी के पास नाका लगाया। थोड़ी देर बाद भोम के अखाड़े की तरफ से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया, जो सिर पर एक प्लास्टिक का कट्टा रखे हुए था। शक के आधार पर उसे काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान डेयरी मोहल्ला निवासी दीपक के तौर पर की। इसके बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी ली। कब्जे से खांसी की प्रतिबंधित दवा की 215 शीशी बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed