फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   लाहली के पास गन्ने की ट्राली में कार की टक्कर, 3 की मौत

लाहली के पास गन्ने की ट्राली में कार की टक्कर, 3 की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 07:16 PM IST
विज्ञापन
लाहली के पास गन्ने की ट्राली में कार की टक्कर,  3 की मौत
रोहतक भिवानी रोड पर लाहली गांव के नजदीक गन्ने से भरी ट्राली से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : Amar Ujala
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
रोहतक। लाहली गांव के नजदीक रोहतक-भिवानी मार्ग पर तेज गति से आ रही कार गन्ने की ट्राली से टकरा गई। टक्कर में कार में सवार तीनों लोगों की मौत हो गई, लेकिन मृतकों की शनाख्त नहीं हो सकी है। शवों को कलानौर पुलिस ने पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है।   कलानौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुशीला ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद सूचना मिली कि लाहली गांव के नजदीक एक होटल के सामने बड़ा सड़क हादसा हुआ है। पुलिस के साथ वे मौके पर पहुंची। कार ने ट्राली को पीछे से टक्कर मार रखी थी। इसके चलते कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। कार के अंदर कागजात के की जांच कर मृतकों की शनाख्त का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। कार पंजाब नंबर की है। पता चला है कि एक मृतक चुन्नीपुरा का रहने वाला है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया गया है।  
विज्ञापन

लाहली के पास गन्ने की ट्राली में कार की टक्कर,  3 की मौत
रोहतक भिवानी रोड पर लाहली गांव के नजदीक गन्ने से भरी ट्राली से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त कार, जिसका पंजाब का नंबर है। - फोटो : Amar Ujala
रोहतक भिवानी रोड पर लाहली गांव के नजदीक गन्ने से भरी ट्राली से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त कार, जिसका पंजाब का नंबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed