{"_id":"61fe7fcb33412d380068bb78","slug":"rohtak1644068811","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लाहली के पास गन्ने की ट्राली में कार की टक्कर, 3 की मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
लाहली के पास गन्ने की ट्राली में कार की टक्कर, 3 की मौत
विज्ञापन
रोहतक भिवानी रोड पर लाहली गांव के नजदीक गन्ने से भरी ट्राली से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त कार।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
रोहतक। लाहली गांव के नजदीक रोहतक-भिवानी मार्ग पर तेज गति से आ रही कार गन्ने की ट्राली से टकरा गई। टक्कर में कार में सवार तीनों लोगों की मौत हो गई, लेकिन मृतकों की शनाख्त नहीं हो सकी है। शवों को कलानौर पुलिस ने पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है।
कलानौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुशीला ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद सूचना मिली कि लाहली गांव के नजदीक एक होटल के सामने बड़ा सड़क हादसा हुआ है। पुलिस के साथ वे मौके पर पहुंची। कार ने ट्राली को पीछे से टक्कर मार रखी थी। इसके चलते कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। कार के अंदर कागजात के की जांच कर मृतकों की शनाख्त का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। कार पंजाब नंबर की है। पता चला है कि एक मृतक चुन्नीपुरा का रहने वाला है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया गया है।
विज्ञापन
रोहतक भिवानी रोड पर लाहली गांव के नजदीक गन्ने से भरी ट्राली से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त कार, जिसका पंजाब का नंबर है।
- फोटो : Amar Ujala
रोहतक भिवानी रोड पर लाहली गांव के नजदीक गन्ने से भरी ट्राली से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त कार, जिसका पंजाब का नंबर है।