फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बेटी बोली, पिता ने मारा मेरी मां को साजिश के तहत

बेटी बोली, पिता ने मारा मेरी मां को साजिश के तहत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:28 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। महम चौबीसी के गांव सैमाण में शुक्रवार की शाम खेत में 52 साल की महिला की कस्सी से काट कर हत्या करने के मामले में नया मोड़ आ गया। बेटी ने आरोप लगाया है कि उसका पिता साजिश के तहत मां को खेत में ले गया और हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। महम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रह्लाद सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात को सूचना मिली कि सैमाण गांव में एक महिला की हत्या कर दी गई है। शव खेतों में पड़ा हुआ है, जबकि उसके पति को जहरीला पदार्थ खाने के चलते अस्पताल में दाखिल कराया गया है। एसपी हेमंत कुमार मीणा एसएचओ प्रह्लाद सिंह व पुलिस की टीम रात को ही फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया के साथ खेतों में पहुंची और शव को कब्जे में लिया। महिला पर कस्सी से कई वार किये गए थे। पुलिस को शक था कि महिला की उसके पति ने हत्या की है, लेकिन
विज्ञापन
मृतका के परिजनों द्वारा शिकायत दर्ज न कराने के कारण मामला दर्ज नहीं हो सकता था।इसके चलते रात को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई की डेड हाउस में रखवा दिया था। अब शनिवार को मृतक की बेटी के बयान पर उसके पिता के खिलाफ मां की हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed