{"_id":"61fe2e0201bba56f801fce3e","slug":"rohtak1644047874","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिले के लिए एकजुट हुए अभिभावक","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दाखिले के लिए एकजुट हुए अभिभावक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
रोहतक।
नियम 134 ए के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को दाखिला नहीं मिल पा रहा है। दाखिला नहीं मिलने से आहत अभिभावकों ने शनिवार को अपने बच्चों के लिए मानसरोवर पार्क में बैठक की। यहां अपना हक पाने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाने पर चर्चा की।
2 + 5 मुद्दे जन आंदोलन संगठन के अध्यक्ष एडवोकेट सतवीर सिंह हुड्डा ने कहा कि नियमानुसार बच्चों को स्कूल में दाखिला मिलना चाहिए। यह उनका हक है। यहां उन्हें ना देकर कौन संचालक बच्चों की शिक्षा के अधिकार की अवमानना कर रहे हैं। ऐसे में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है। अभिभावक अपने बच्चों के दाखिले के लिए अधिकारों को जाने व न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाने से परहेज ने बरतें। संगठन ऐसे बच्चों की लड़ाई लड़ रहा है। उनके लिए निशुल्क केस की पैरवी की जा रही है। हाई कोर्ट तक में लाइक की अपील की गई है। अब तक के पिछले सभी केसों में संगठन को जीत मिली व बच्चों को उनका हक मिला है। अभिभावक बगैर घबराए हिम्मत से आगे बढ़े पर अपना हक हासिल करें। बैठक में सभी ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाने पर अपनी सहमति जाहिर की। इस मौके पर अधिवक्ता प्रवीण कंसल, रोहताश सिंहमार के अलावा अन्य अभिभावक व बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन