फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ऑटो यूनियन ने सिटी थाने के सामने किया प्रदर्शन

ऑटो यूनियन ने सिटी थाने के सामने किया प्रदर्शन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:19 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। ऑटो यूनियन ने बुधवार को पुलिस थाने के सामने धरना प्रदर्शन किया। प्रधान ने बताया कि जुर्माना लगाने वाले एएसआई को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
31 जनवरी और एक फरवरी को विषम ऑटो के चलाने का दिन पड़ गए। इसलिए दो फरवरी को सम और विषम नंबर के ऑटो चलाए गए। ऑटो यूनियन के प्रधान विक्की पहलवान ने बताया कि ऐसा डीएसपी से हुई वार्ता में तय हुआ था। सम और विषम दोनों ही नंबर के ऑटो चलाने के फैसले के तहत 1 फरवरी को दोनों ही नंबरों के ऑटो चले। जिस पर ट्रैफिक पुलिस के एएसआई ऑटो चालकों के चालान काटे । जिसको लेकर ऑटो चालकों ने मंगलवार को पुराना बस स्टैंड के पास धरना दिया। फैसला लिया कि बुधवार की सुबह सिटी थाने के बाहर धरना देंगे। इसको पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। ऑटो यूनियन के प्रधान विक्की पहलवान ने बताया कि डीएसपी ने उन्हें बताया है कि वह धरना प्रदर्शन नहीं करें। चालान काटने पर अभद्रता करने वाले एएसआई को हटा दिया गया है। तय किया गया है कि शुक्रवार को ऑटो यूनियन पुलिस प्रशासन बैठकर बात करेंगे और समस्या का हल निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed