{"_id":"61f657c0c05a8666295336e2","slug":"rohtak1643534272","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल के पहले ही महीने में उन्नति हुड्डा ने अपने नाम किया ओडिशा ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2022","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
नए साल के पहले ही महीने में उन्नति हुड्डा ने अपने नाम किया ओडिशा ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2022
विज्ञापन
बैडमिंटन खिलाड़ी उन्नति हुड्डा के ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का फाइनल जीतने पर भरत कॉलोनी मेंअपने घर पर मैच देख कर खुशी जताते दादा दादी।
- फोटो : Amar Ujala
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
रोहतक।
ओडिशा ओपन 2022 बैडमिंटन टूर्नामेंट में अब तक की बेटी उन्नति हुड्डा ने शानदार प्रदर्शन करना मिनट अपने नाम कर लिया। नये साल के पहले ही महीने में 14 साल की इस बैडमिंटन खिलाड़ी ने बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है। पोती को टूर्नामेंट जीतते देख परिवार खुशी से झूम उठा। इसके साथ ही बधाई देने के लिए रिश्तेदारों के फोन घनघना उठे। पड़ोस की औरतों ने भी घर आकर खिलाड़ी की दादी को बधाई दी।
टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची उन्नति हुड्डा ने रविवार को अपना फाइनल मैच खेला। इस मैच के पहले सेट में जीत के बाद खिलाड़ी परिवार का हौसला काफी मजबूत नजर आया। इसके कुछ देर बाद दूसरे सेट के मैच में शानदार बढ़ा लेते हुए 14 साल की खिलाड़ी ने अपने से ज्यादा अनुभवी खिलाड़ी को मात देकर टूर्नामेंट पर कब्जा किया। टूर्नामेंट में पोती का शानदार प्रदर्शन देखकर अंबिका सेवानिवृत्त प्रोफेसर जेसी हुड्डा व उनकी पत्नी पूर्व प्राचार्य एसके हुड्डा खुशी से झूम उठे। सेवानिवृत्त प्रोफेसर के भाई राज सिंह ने भी बड़े भाई के साथ बैठकर मैच देखा और उसे सराहा। टूर्नामेंट में साथ गए पिता उपकार हुड्डा व मां डॉ कविता ने बेटी की खुशी पर उसे प्रोत्साहित किया व घर फोन कर जीत की खुशखबरी साझा की।
विज्ञापन