फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   शीला बाईपास से आगे प्लाट को लेकर मारपीट, साढ़े 3 लाख भी छीने

शीला बाईपास से आगे प्लाट को लेकर मारपीट, साढ़े 3 लाख भी छीने

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 01:05 PM IST
विज्ञापन
शीला बाईपास से आगे प्लाट को लेकर मारपीट, साढ़े 3 लाख भी छीने
शीला बाईपास के नजदीक प्लॉट जिसको लेकर है विवाद। - फोटो : Amar Ujala
ः पुलिस को दी शिकायत में बोहर निवासी अनिल ने लगाया आरोप
विज्ञापन
ः सिविल लाइन थाने में चार नामजद सहित 25 के खिलाफ केस दर्ज रोहतक। पुलिस के मुताबिक बोहर निवासी अनिल ने दी शिकायत में बताया कि उनका शीला बाईपास से आगे राजीव गांधी चौक की तरफ जाने वाले रोड पर प्लाट है। शनिवार दोपहर सवा 12 बजे वह परिवार के सदस्य श्रीभगवान, अमित, विनोद, कृष्ण, सतनारायण व बलवान के साथ अपने दादालाही प्लाट को देखने गये। देखा कि तीन-चार गाड़ियों में सवार लोग घात लगाकर बैठे थे। उन्होंने नींव खोदने व चिनाई वालों को दादालाही प्लाट में चिनाई करने से मना किया तो एकदम घात लगाए बैठे युवकों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। परिवार के अन्य सदस्य श्रीभगवान, अमित , विनोद , कृष्ण , सतनारायण व बलवान ने उसे बचाने की कोशिश की। आरोपी हथियार लहराते हुए भागने लगे। कहने लगे कि श्रीभगवान व अमित को उठाकर गाड़ी में डालकर ले चलो। शिकायतकर्ता का कहना है कि युवक उसकी जेब से डेढ़ लाख , गले से चार तोले की सोने की चैन व भाई श्री भगवान की जेब से 2 लाख छीनकर ले गए। पूरी वारदात शोरूम पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की सूचना पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 पर सूचना दी गई। पुलिस ने लूट, मारपीट व अपहरण् के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जांच अधिकारी का कहना है कि पैसे छीनने का आरोप लगाया गया है, लेकिन अभी जांच पड़ताल के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed