फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   विकास उर्फ मटरी के भाई को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी पुलिस

विकास उर्फ मटरी के भाई को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी पुलिस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 01:00 PM IST
विज्ञापन
: हिसार जेल में बंद है सुमित उर्फ छोटा
विज्ञापन
: टेलर हत्याकांड में करनी है पूछताछ, पुलिस ने दोबारा लगाई अदालत में अर्जी : कोरोना के चलते पहले जेल प्रशासन ने नहीं किया था रोहतक महम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रह्लाद सिंह ने बताया कि पिछले माह पुरानी रंजिश के चलते सैमन गांव में टेलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के 4 घंटे बाद सोशल मीडिया पर गांव के युवक विकास उर्फ मटरी
के नाम से पोस्ट जारी की गई। पोस्ट में लिखा हुआ था कि अभी सिलसिला चलता रहेगा। पुलिस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन विकास उर्फ मटरी लगातार दबिश के बावजूद हाथ नहीं आ रहा है।पुलिस ने उसके भाई सुमित उर्फ छोटा को हिसार जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेने का निर्णय लिया है, ताकि मामले में और कोई सुराग लग सके। छोटा किसी अन्य मामले में हिसार जेल में बंद है। पुलिस ने बताया कि उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेने के लिए अदालत में अर्जी लगाई गई थी, लेकिन करोना संक्रमण के चलते उसे कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका। अब दोबारा से पुलिस सुमित उर्फ छोटा को प्रोडक्शन वारंट पर लेने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed