फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   टेबल टेनिस खेलने गया पटेल नगर का कारोबारी लापता, नहर किनारे मिली मोबाइल लोकेशन

टेबल टेनिस खेलने गया पटेल नगर का कारोबारी लापता, नहर किनारे मिली मोबाइल लोकेशन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 09:50 PM IST
विज्ञापन
टेबल टेनिस खेलने गया पटेल नगर का कारोबारी  लापता, नहर किनारे मिली मोबाइल लोकेशन
बुधवार दोपहर जवाहरलाल नेहरू कैनाल किनारे पटेल नगर के युवक की तलाश में पहुंचे अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala
रोहतक। शहर के पटेल नगर से टेबल टेनिस खेलने गया गुरप्रीत (24) का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लग सका है। बुधवार को मोबाइल की लोकेशन के आधार पर परिजन दिल्ली बाईपास स्थित जेएलएन किनारे पहुंचे, जहां युवक की स्कूटी व कपड़े मिले। उसके जेएनएल में डूबने की आशंका है। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने भी मौजूद पर पहुंच कर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नहर का पानी कम करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पटेल नगर निवासी इंद्रजीत ने मंगलवार को शिकायत दी थी कि उसका बड़ा लड़का गुरप्रीत कारोबार करता है। दोपहर करीब साढ़े 3 बजे अपनी मां को यह कहकर गया था कि वह टेबल टेनिस खेलने अकादमी में जा रहा है। काफी देर बाद जब वह घर नहीं लौटा तो वे अकादमी पहुंचे। वहां बताया गया कि गुरप्रीत नहीं आया। इसके बाद रिश्तेदारियों में पता किया, लेकिन कहीं सुराग नहीं लग सका। मामले की आर्य नगर थाने में दी गई। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन की जांच की तो लोकेशन दिल्ली बाईपास पर मिली। होटलों में जांच की, लेकिन कहीं पता नहीं लग सका। इसके बाद लोकेशन की आगे जांच की तो जेएनएल के किनारे लोकेशन बंद हो गई। इसी बीच उसकी स्कूटी व कपड़े नहर के किनारे मिले।
विज्ञापन
बाक्स पूर्व मंत्री पहुंचे मौके पर, गोताखोरों ने की तलाश बुधवार दोपहर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर नहर पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से बात की। साथ ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात की और पानी कम करने के लिए कहा। तेज बहाव व नहर 15 फीट तक गहरी होने के कारण खोताखोर भी युवक की तलाश नहीं कर सके। गुरप्रीत के पिता इंद्रजीत ने बताया कि सुबह तो थोड़ा पानी कम हो गया था, लेकिन शाम को फिर उतना ही बहाव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेबल टेनिस खेलने गया पटेल नगर का कारोबारी  लापता, नहर किनारे मिली मोबाइल लोकेशन
बुधवार दोपहर नहर किनारे पटेल नगर के युवक की तलाश में पहुंचे पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, सिंचाई विभाग के अधिकारियों से पानी कम करने के लिए बात करते हुए। - फोटो : Amar Ujala
बुधवार दोपहर नहर किनारे पटेल नगर के युवक की तलाश में पहुंचे पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, सिंचाई विभाग के अधिकारियों से पानी कम करने के लिए बात करते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed