फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   गुढान में कार धोने को लेकर भिड़े पड़ोसी, तीन को चाकू मारे, दो माह के बच्चे के सिर में डंडा मारा

गुढान में कार धोने को लेकर भिड़े पड़ोसी, तीन को चाकू मारे, दो माह के बच्चे के सिर में डंडा मारा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 03:54 PM IST
विज्ञापन
ः एक की हालत गंभीर, चार महिलाओं सहित 10 के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर रोहतक। पुलिस के मुताबिक गुढान गांव निवासी दुष्यंत (23) ने दी शिकायत में बताया कि वह सुबह करीब साढ़े 9 बजे अपने चाचा नरेंद्र के घर गया था। उस समय पड़ोसी सिंहराम गली में कार धो रहा था। पानी उसके चाचा नरेंद्र की भैंसों के नीचे आ रहा था। उसकी चाची सुमन ने कहा कि आप कार साइड में करके धो लीजिए। इसी बात पर सिंहराम ने झगड़ा शुरु कर दिया। साथ ही उसके परिजन मोहित, कविता, सोनिया, वेदपाल, संतोष, सिलम, कृष्ण, बाला व सुमित ने उसकी चाची पर हमला कर दिया। एक ने पेट में चाकू मारा। वह बचाव में आया तो उसे भी चाकू मारा। शोर सुनकर उसका चाचा नरेंद्र बाहर आया। आरोपियों ने उसके चाचा को चाकू माकर घायल कर दिया। वे बेहोश होकर गिर पड़े। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसके चाचा के दो माह के बेटे के सिर में भी डंडा मारा। घायलों को पीजीआई ले जाया गया, जहां से उसके चाचा व चाची को गंभीर हालत के चलते निजी अस्पताल ले जाया गया। मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर दिनेश् कुमार का कहना है कि घायलों के बयान दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घायल नरेंद्र की हालत चिंताजनक है। कलानौर पुलिस ने चार महिलाओं सहित 10 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed