{"_id":"61f1212c20ecf0434e4cec43","slug":"rohtak1643192620","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में युवती ने रखा पत्र, लिखा मर्जी से जा रही हूं घर छोड़कर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मंदिर में युवती ने रखा पत्र, लिखा मर्जी से जा रही हूं घर छोड़कर
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक युवती की मां ने दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी की शादी भिवानी जिले के एक गांव में हुई थी। ससुराल वालों से विवाद के चलते वह उसके पास ही रही थी। कुछ दिन पहले घर से चली गई, लेकिन अकेले दिन मिल गई थी। इस कारण अर्बन एस्टेट थाने में दर्ज एफआईआर रद्द करवाई थी। अब 24 जनवरी को दोबारा घर से चली गई। उसे अपने स्तर पर तलाश किया, लेकिन कहीं नहीं मिल रही है। घर के अंदर भगवान के मंदिर में एक कागज लिखा मिला है। उसने लिखा है कि अपनी मर्जी से जा रही हूं। नीचे अपने हस्ताक्षर किए हुए हैं। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी राजू सिंधु ने बताया कि लड़की की अपने स्तर पर तलाश कर रहे हैं, लेकिन कामयाबी नहीं मिली है। मोबाइल नंबर न होने के कारण तलाश में दिक्कत आ रही है।
बाक्स
एक सप्ताह में दो पहले हो चुकी हैं लापता
इससे पहले आईएमटी थाने के अंतर्गत एक गांव से बहन के घर रह रही युवती लापता हो गई थी। उसकी बहन ने लिखित शिकायत दी थी, जिसका अभी तक सुराग नहीं है। उसकी बहन ने शिकायत दी थी कि पिछले साल अक्तूबर माह में उसकी छोटी बहन का तलाक हो गया था। वह बहन की सहमति से अपने घर ले आई। वह अपने जीजा के साथ सहमति संबंधों में रह रही थी, लेकिन अब घर छोड़कर चली गई। उधर, दिल्ली से अपने भाई के साथ ससुराल आ रही एक युवती सांपला के पास लापता हो गई थी।
विज्ञापन