फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   73वें गणतंत्र दिवस का हुआ भव्य कार्यक्रम

73वें गणतंत्र दिवस का हुआ भव्य कार्यक्रम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:53 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। 73वें गणतंत्र दिवस का भव्य कार्यक्रम राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने ध्वजारोहण करके परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि ने एमडीयू स्थित राज्य स्तरीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि दी।
विज्ञापन
ध्वजारोहण करके मुख्य अतिथि ने ध्वज को सलामी दी। परेड़ का निरीक्षण करने के बाद अपना संदेश देंगे। सरकार की योजनाओं का संदेश देते हुए जिला उद्योग केंद्र, नगर निगम, जिला ग्रामीण विकास अधिकरण, आयुष, स्वास्थ्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, हरियाणा परिवहन तथा रोहतक चीनी मिल की झांकियां निकालीं। मार्च पास्ट के बाद देशभक्ति के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। गुरूकुल हाईस्कूल लाढ़ौत के 60 विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार के साथ-साथ योगासनों का शानदार प्रदर्शन किया। शिक्षा भारती स्कूल के 30 विद्यार्थी ने राजस्थानी नृत्य, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल स्कूल की छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य ने मनमोह लिया। सैनी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने समूह नृत्य, मॉडल स्कूल की मुख्य ब्रांच के 60 विद्यार्थी ने कदम-कदम बढ़ाए जा... गीत पर प्रस्तुति, नित्यानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने हरियाणवी लोक नृत्य, सांपला स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर शानदार प्रस्तुति हुई।
विज्ञापन
इन्हें किया गया सम्मानित पुलिस विभाग के मनोज कुमार एसआई थाना सदर, नरेंद्र कुमार एसआई थाना अर्बन एस्टेट, गोर्वधन उप निरीक्षक प्रभारी चौकी सुखपुरा, सन्नी सहायक उपनिरीक्षक चौकी सुखपुरा चौक, सुनील कुमार सहायक उपनिरीक्षक सीआईए स्टाफ, राजेश कुमार सहायक उपनिरीक्षक थाना लाखन माजरा, शिवजीत कुमार प्रधान सिपाही थाना शिवाजी कॉलोनी, वी कुमार, प्रधान सिपाही पुलिस चौकी महम, संदीप कुमार सिपाही सीआईए स्टॉफ, रिंकू सिपाही और शिक्षा विभाग के अमित कुमार सहायक खंड संसाधन समन्वयक खंड कार्यालय रोहतक, डिंपल सहायक खंड संसाधन समन्वयक खंड कार्यालय रोहतक, जितेंद्र कुमार शारीरिक शिक्षक बहुअकबरपुर, अरुण कुमार, कृष्णा रंजन प्राध्यापक किलोई, रामफल प्राध्यापक रुड़की, रेनू खत्री प्राचार्या रुड़की आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed