{"_id":"61efa762eb8fdb4d714199b4","slug":"rohtak1643095906","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिले से वंचित बच्चों की लघु सचिवालय में कक्षा शुरू, पुलिस व अभिभावकों में हुई धक्का मुक्की","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दाखिले से वंचित बच्चों की लघु सचिवालय में कक्षा शुरू, पुलिस व अभिभावकों में हुई धक्का मुक्की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
रोहतक।
नियम 134 ए के तहत दाखिले से वंचित विद्यार्थियों को निजी स्कूल में प्रवेश दिलाने के लिए मंगलवार को अभिभावकों ने लघु सचिवालय परिसर में कक्षा लगाई। पिछले एक महीने में अनेक बार अधिकारियों के चक्कर लगाने के बावजूद दाखिला नहीं मिलने से आहत अभिभावकों ने यह कदम उठाया।
मंगलवार को अभिभावक मंच ए वेलफेयर सोसाइटी, जनवादी महिला समिति, स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया अन्य संगठनों के साथ दाखिले से वंचित बच्चों के अभिभावक लघु सचिवालय पहुंचे। यहां इकट्ठे होकर सभी ने आयुक्त कार्यालय में बच्चों की कक्षा लगाने का फैसला लिया। अभिभावक उपायुक्त कार्यालय की ओर जाने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस व अभिभावकों के बीच काफी देर तक जोर आजमाईश चली। बाद में अभिभावक वहीं गैलरी में फर्श पर बैठ गए। यहीं उन्होंने बच्चों की कक्षा लगाई। दोपहर तक कक्षा जारी रही। अभिभावकों ने भी नारेबाजी के जरिये रोष प्रकट किया।
विज्ञापन