फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सुनारिया गांव में हुक्का पर हुई कहासुनी, रास्ता रोक युवक को पीटा, हवाई फायरिंग भी

सुनारिया गांव में हुक्का पर हुई कहासुनी, रास्ता रोक युवक को पीटा, हवाई फायरिंग भी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:59 PM IST
विज्ञापन
रोहतक
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सुनारिया कलां निवासी रवि ने दी शिकायत में बताया कि तीन दिन पहले उसके घर पर गांव का ही युवक बिंदर व नवीन आए हुए थे। तीनों हुक्का पी रहे थे। उस समय दोनों युवकों के साथ मामूली कहासुनी हो गई थी। शनिवार को जब वह दुकान से घर जा रहा था। आरोप है कि घर के पास अंकित उर्फ मास, रविंद्र उर्फ बिंदर, नवीन, आशीष उर्फ मूसा आए और उसके साथ मारपीट की। उसने शोर मचाया तो परिजन आ गए। इसी बीच अंकित उर्फ मास ने हवाई फायर कर दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। उसे सुरक्षा का डर सता रहा है।शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर राजकरण का कहना है कि केस दर्ज कर छानबीन कर रहे हैं। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed