{"_id":"61ed1186dbd3dc3ca626dcb6","slug":"rohtak1642926470","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत डिपो की रोहतक के लिए बस सेवा शुरू","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बागपत डिपो की रोहतक के लिए बस सेवा शुरू
विज्ञापन
रोहतक। अभी तक रोहतक से उत्तर प्रदेश के बागपत जाना मुश्किल भरा काम था क्योंकि लोगों को सोनीपत स्टैंड पर उतरने के बाद लंबे इंतजार करके बागपत के लिए बस मिलती थी।
विज्ञापन
अब उत्तर प्रदेश के बागपत डिपो में सीधे रोहतक के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। यह बस सुबह 9:30 बजे और 10:30 बजे बागपत से आकर रवाना होती है। इसी तरीके से शाम के समय बागपत से दो बस सीधे सोनीपत होते हुए यात्रियों को बागपत तक ले जाती है। बस स्टैंड इंचार्ज रमेश ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बागपत डिपो ने रोहतक के लिए सीधे बस सेवा शुरू कर दी है। यह बस सोनीपत बूथ से रवाना होती है। इसके संचालन से बागपत जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा हो रही है।
विज्ञापन