{"_id":"61e7d1c2f4d54147f009fc4f","slug":"rohtak1642582466","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निशुल्क शिक्षा के लिए अभिभावकों ने की आंदोलन की तैयारी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
निशुल्क शिक्षा के लिए अभिभावकों ने की आंदोलन की तैयारी
विज्ञापन
निया 134ए के तहत प्रवेश के लिए मानसरोवर पार्क में बैठक करते अभिभावक।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
रोहतक।
नियम 134ए के तहत बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश नहीं मिल रहा है। दाखिला नहीं मिलने से आहत अभिभावकों ने बुधवार को मानसरोवर पार्क में बैठक की। यहां सभी ने उपायुक्त से मिलकर न्याय की गुहार लगाने का फैसला लिया।
बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे अभिभावक मानसरोवर में इकट्ठा हुए। यहां सभी ने अपने बच्चों के दाखिले को लेकर चर्चा की। दाखिला नहीं होने की स्थिति पर गंभीरता से विचार करते हुए समाधान तलाशने पर जोर दिया गया। अभिभावकों ने कहा कि बच्चों को दाखिला नहीं दिया जा रहा है। निजी स्कूल सरकारी नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। नियमों में प्रावधान के बावजूद अदालत के आदेश व शिक्षा विभाग के निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है। अभिभावक कई बार शासन व प्रशासन का इस ओर ध्यान दिला चुके हैं। इसके बावजूद बच्चे स्कूल जाने से वंचित है। इसलिए सभी ने उपायुक्त से मिलने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
निया 134ए के तहत प्रवेश के लिए मानसरोवर पार्क में बैठक करते अभिभावक।
- फोटो : Amar Ujala
निया 134ए के तहत प्रवेश के लिए मानसरोवर पार्क में बैठक करते अभिभावक।