{"_id":"61e7d1a4b72e682d4952e067","slug":"rohtak1642582436","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों व मजदूरों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
किसानों व मजदूरों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
रोहतक।
किसान व मजदूरों ने बुधवार को साझा प्रदर्शन किया। मानसरोवर पार्क में एकत्र हुए किसानों और मजदूरों ने अपनी मजदूरी व खेतों में जलभराव, फसल के नुकसान व अन्य समस्याएं उठाई।
मानसरोवर पार्क में किसान व मजदूर नेताओं ने सभा में शासन व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मजदूर परेशान हैं। उनके हितों की अनदेखी की जा रही है। मजदूरों को मजदूरी नहीं दी जा रही है। उनकी मजदूरी मारी जा रही है। किसान खेतों में जलभराव, बारिश से फसल में नुकसान के कारण आहत है। सरकार न तो इन फसलों की गिरदावरी करा रही है और न ही मुआवजे की कोई बात की है। इस संबंध में अधिकारियों को सरकार के नाम ज्ञापन देने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। इसीलिए सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। मानसरोवर पार्क में सभा के बाद सभी किसान मजदूर सड़क पर प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। यहां प्रदर्शन के बाद अपनी मांगों का ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा।
विज्ञापन