फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   कल तक सभी विद्यार्थियों को मिल जाएगा प्रवेश

कल तक सभी विद्यार्थियों को मिल जाएगा प्रवेश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 02:14 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
रोहतक। नियम 134 ए के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश का रास्ता अभी भी साफ नहीं हुआ है। प्रशासन की ओर से इन बच्चों को 19 जनवरी तक का समय दिया गया है। सभी बच्चों के नाम पोर्टल पर डाले जाने का आश्वासन दिया गया है। इसके बाद भी प्रवेश नहीं मिलने पर दो जमा पांच संगठन अदालत का दरवाजा खटखटाएगा। मंगलवार को भी बच्चे के अभिभावक दाखिले के लिए दर दर भटकते नजर आए। कुछ अभिभावक अपनी शिकायत लेकर सामाजिक संगठनों के पास भी पहुंचे। फिलहाल प्रशासन में इन सभी अभिभावकों को 19 जनवरी तक का समय दिया है। प्रशासन के मुताबिक, बुधवार शाम तक इन सभी बच्चों के नाम पोर्टल पर दर्ज कर दिए जाएंगे। इससे उनका दाखिला सुनिश्चित हो जाएगा।
विज्ञापन
दो जमा पांच मुद्दे जन आंदोलन संगठन के जिला अध्यक्ष प्रवीण कलसन ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को स्कूलों में दाखिला दिलाने के लिए अभी भी भटक रहे हैं। ऐसी शिकायतें संगठन के पास आ रही हैं। प्रशासन ने बुधवार शाम तक का समय अभिभावकों को दिया है। इसके बाद भी बच्चों के नाम पोर्टल पर नहीं आते हैं या उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाता है तो संगठन अदालत का दरवाजा खटखटाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed