{"_id":"61e67d666693e54c1e589d1b","slug":"rohtak1642495334","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक के व्यापारी के साथ 20 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
रोहतक के व्यापारी के साथ 20 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
रोहतक।
पुलिस के मुताबिक रोहतक के व्यापारी संजीव ने दी शिकायत में बताया कि उसकी जेएमएस ट्रेडिंग कंपनी के नाम से फर्म है, जिसमे पीवीसी पाइप व एग्रीकल्चर मशीनरी का कारोबार होता है। करीब 8 साल पहले सालाना डीलर मीटिंग में उसकी मुलाकात लखनऊ निवासी मोहित से हुई। आरोपी ने कहा कि वह कंपनी के बड़े डीलरों में से एक है आपको सस्ते रेट पर माल दिलवा देगा। इसके बाद दोनों के बीच मार्च 2021 में पीवीसी पाइप के लेनदेन का सौदा हुआ। संजीव ने मोहित की फर्म के नाम 10 लाख रुपया का आरटीजीएस कर दिया। इसके बाद आरोपी ने 10 लाख की और मांग की। कहा कि पूरी राशि माल भेजने से पहले देनी होगी। संजीव का कहना कि अब न तो माल भेजा गया और न ही राशि लौटाई जा रही है। संपर्क करने पर जान से मारने की धमकी मिल रही है।