Hindi News
›
Haryana
›
Rohtak News
›
कार उठाने पर भड़के वकील, चाबी नहीं मिली तो धक्का मारकर कोर्ट परिसर में ले गए ठेकेदार की क्रेन
{"_id":"61e555176693e54c1e589c83","slug":"rohtak1642419479","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कार उठाने पर भड़के वकील, चाबी नहीं मिली तो धक्का मारकर कोर्ट परिसर में ले गए ठेकेदार की क्रेन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कार उठाने पर भड़के वकील, चाबी नहीं मिली तो धक्का मारकर कोर्ट परिसर में ले गए ठेकेदार की क्रेन
बजरंग भवन के पास क्रेन को धक्का मार कर ले जाते वकील बार प्रधान लोकेंद्र फौगाट ड्राइविंग सीट पर बैठे हुए।
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
माय सिटी रिपोर्टर रोहतक नगर निगम की तरफ से शहर में नो पार्किंग जोन में खड़े चार पहिया वाहनों को जप्त करने के लिए ठेका दिया हुआ। ठेकेदार के कर्मचारी कार व दूसरे वाहनों को क्रेन से जोड़कर श्रीराम रंगशाला में ले जाते हैं, जहां ₹500 जुर्माना भरने के बाद वाहन को छोड़ा जाता है। वकीलों को इस पर आपत्ति है। उनका कहना है कि निगम इस तरह वालों को नहीं उठा सकता पुलिस नो पार्किंग का चालान कर सकती है। इस बात को लेकर पहले भी हंगामा हो चुका है। सोमवार को जिला बार के एक वकील की कार बजरंग भवन के पास खड़ी थी। तभी नगर निगम के ठेकेदार की क्रेन लेकर उसके कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कार को उठाकर ले जाने लगे मामले की सूचना पाकर जिला बार के प्रधान लोकेंद्र फोगाट व वकील मौके पर पहुंच गए। न केवल कार को छुड़वाया, बल्कि चाबी न मिलने पर क्रेन को अपने कब्जे में लेकर धक्का मार कर जिला अदालत परिसर में ले गए । वकीलों की मांग है कि ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पिछले साल भी वकील की कार उठाने पर वकीलों और ठेकेदार के बीच विवाद हो चुका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
बजरंग भवन के पास वकील की कार उठाने पर क्रेन को जप्त करने पहुंचे वकील व जमा भीड़।
- फोटो : Amar Ujala
बजरंग भवन के पास वकील की कार उठाने पर क्रेन को जप्त करने पहुंचे वकील व जमा भीड़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।