{"_id":"61e00e3dd0db1d252f10ab68","slug":"rohtak1642073661","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरवरी तक बजरंग भवन से चिन्योट कॉलोनी तक बनने लगेगी सड़क","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
फरवरी तक बजरंग भवन से चिन्योट कॉलोनी तक बनने लगेगी सड़क
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम फरवरी से बजरंग भवन से चिन्योट कॉलोनी तक सड़क बनवाना शुरू कर देगा। जद में आए मकान स्वामियों को पीजीआई की जगह देने का काम जनवरी के अंत से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
नगर निगम ने गांधी कैंप के विस्थापित गृह स्वामियों को पीजीआई की जमीन पर शिफ्ट करने की दिशा में तेजी से काम शुरू कर दिया है। जिसके तहत पीजीआई से ली गई जमीन पर 73 मकान स्वामियों को शिफ्ट करने का नक्शा बनकर तैयार हो गया है। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त सुरेश कुमार ने बताया कि जनवरी के अंत तक सभी मकान स्वामियों को स्वामित्व दे दिया जाएगा। इसके बाद अधिग्रहण की जद में आए मकानों को तोड़कर सड़क बनाने का काम शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन