{"_id":"61dfd4a1290c826eca780043","slug":"rohtak1642058913","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं ने मनाया लोहड़ी पर्व","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अधिवक्ताओं ने मनाया लोहड़ी पर्व
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन की ओर से बार रूम के पास लोहड़ी मनाते अधिवक्ता।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
रोहतक।
जिला बार एसोसिएशन की ओर से वीरवार को लोहड़ी पर्व मनाया गया। बार रूम के पास एकत्रित हुए वकीलों ने आग जलाकर कुछ देर साथ बिताए। यहां चुटकुले व गीतों के जरिए त्योहार की खुशी साझा की गई।
एसोसिएशन के प्रधान लोकेंद्र फोगाट उर्फ़ जोजो ने कहा कि लोहड़ी आपसी प्रेम व भाईचारे का पर्व है। त्योहार के बहाने सभी अधिवक्ता एक साथ मौजूद हैं। ऐसे अवसर बहुत कम मिलते हैं। यहां अधिवक्ताओं ने अपने विचार साझा करते हुए चुटकुले, कविता व गीत सुनाए। मूंगफली, रेवड़ी, गजक व मिठाई वितरित की गई। यहां बार के वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन