फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   कोर्ट में जज के सामने कराने थे बयान दर्ज, पीड़िता निकली कोरोना संक्रमित

कोर्ट में जज के सामने कराने थे बयान दर्ज, पीड़िता निकली कोरोना संक्रमित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 03:22 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। अंतरजातीय विवाह के बाद पति व उसके दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती कोरोना संक्रमित हो गई है। बुधवार को पुलिस जब उसके अदालत में जज के सामने बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही थी, तभी उसकी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आ गई। जांच अधिकारी महिला एसआई का कहना है कि अब कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही पीड़िता के अदालत में बयान दर्ज हो सकेंगे। तब तक उसे पीजीआई में ही क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। अभी तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय युवती ने शिकायत दी है कि शहर के एक युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बना रखी थी। 24 दिसम्बर को आरोपी उसे कोर्ट में ले गया और ब्लैकमेल करते हुए शादी कर ली। इसके बाद उसे एक होटल में ले गया, जहां उसे जबरन शराब पिलाई गई। साथ ही सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उसे 2 दिन दूसरी जगह अपने परिचित के पास रखा। बाद में प्रोटेक्शन के लिए कोर्ट में ले गया। कोर्ट ने उन्हें सेफ हाउस भेज दिया। सेफ हाउस के बाद आरोपी अपने घर ले गया, जहां युवती की मां उससे मिलने पहुंची। युवती अपनी मां के साथ घर आ गई और पूरे मामले से अवगत कराया। मां ने अपनी बेटी की तबीयत खराब होने के चलते पीजीआई में दाखिल कराया, जहां पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए और आरोपी युवक व उसके 4 दोस्तों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने व साजिश रचने का मामला दर्ज किया। बुधवार को पुलिस पीड़िता की अदालत में बयान दर्ज कराना चाहती थी, लेकिन पीड़िता की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से बयान दर्ज नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed