फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एचसीएमएस डॉक्टर रहे सामूहिक अवकाश पर, ओपीडी बंद होने से मरीज रहे परेशान

एचसीएमएस डॉक्टर रहे सामूहिक अवकाश पर, ओपीडी बंद होने से मरीज रहे परेशान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 03:17 PM IST
विज्ञापन
एचसीएमएस डॉक्टर रहे सामूहिक अवकाश पर, ओपीडी बंद होने से मरीज रहे परेशान
सिविल अस्पताल में ओपीडी बंद कर रोष प्रकट करते एससीएमएस डॉक्टर। - फोटो : Amar Ujala
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
रोहतक। सिविल अस्पताल में मरीज के इलाज के लिए भटकते रहे। मंगलवार को हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के सदस्य अपनी मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश पर रहे। डॉक्टरों ने विरोध स्वरूप ओपीडी बंद रख कर रोष प्रकट किया। मंगलवार को मरीज सिविल अस्पताल पहुंचे। यहां इलाज के लिए डॉक्टर नहीं मिले। डॉक्टरों के सामूहिक अवकाश पर होने के कारण ओपीडी में सन्नाटा पसरा रहा। डॉक्टर के केबिन के खाली रहे। मरीजों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। कुछ गंभीर मरीजों को डॉक्टरों ने राहत पहुंचाते हुए दवा लिख कर घर भेज दिया।
विज्ञापन
एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. जसबीर परमार ने कहा कि प्रदेश भर में डॉक्टर सामूहिक अवकाश पर हैं। अपनी मांगों को लेकर डॉक्टर ने ओपीडी बंद रखकर विरोध जताया है। पीजी पॉलिसी व स्पेशलिस्ट कैडर बनाने और एसएमओ की सीधी भर्ती पर स्थायी रोक लगाने की मांग को लेकर अरसे से एसोसिएशन संघर्षरत है। सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। इस बारे में कई बार बात भी हो चुकी है। इसलिए डॉक्टर ने हार कर ओपीडी बंद करने का कदम उठाया है। अभी तक आने सुनवाई नहीं की तो 14 तारीख को आपात सेवाएं भी बंद कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed