{"_id":"61697c9982c3d76c65498de5","slug":"rohtak1634303129","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के दो व्यापारियों से रोहतक में हथियारों के बल पर 15 लाख के सिर के बाल लूटे","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
यूपी के दो व्यापारियों से रोहतक में हथियारों के बल पर 15 लाख के सिर के बाल लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपडेट न्यूज
विज्ञापन
रोहतक।
जींद रोड पर भगवतीपुर अड्डे के पास चार हथियारबंद युवक वीरवार रात करीब 8:45 बजे इको वैन छीनकर ले गए। वेन में 15 लाख की कीमत के सिर के बाल थे। इस संबंध में लखन माजरा का थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक यूपी के संभल जिले के गांव सेजना निवासी निसार ने दी शिकायत में बताया कि वह लाखन माजरा में किराए पर रहता है। साथ ही सिर के बालों की खरीद-फरोख्त का काम करता है। 14 अक्टूबर की रात करीब 8:45 बजे लखनऊ से 3 क्विंटल के करीब सिर के बाल भरकर इको गाड़ी में रोहतक आया था। साथ में उसका भाई इसरार भी था। रोहतक से लाखनमाजरा जाने लगे तो रास्ते में भगवतीपुर गांव के अड्डे पर टी पॉइंट के ऊपर पीछे से आई सफेद रंग की गाड़ी ने ओवर टेक करके रोक लिया। टेक करके उनको रोक लिया। कार से चार नकाबपोश युवक को नीचे उतरे और पिस्टल अड़ा कर गाड़ी की चाबी मांगी। विरोध करने पर एक युवक ने पैर में चाकू मार दिया जबकि दूसरे ने सिर में डंडा मारा इसके बाद चाबी छीनकर एक युवक उनकी इको वेन ले गया, जबकि बाकी दूसरी कार में सवार होकर लाखन माजरा की तरफ फरार हो गए। दोनों भाइयों ने गाड़ी का पीछा किया और एक राहगीर की मदद से बाइक पर लाखनमाजरा थाने पहुंचे। पुलिस रात भर छानबीन करती रही, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लग सका। लाखन माजरा थाना प्रभारी अब्दुल्ला खान ने बताया कि लुटेरों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन