{"_id":"616816f2fba9ea223d3fbdc8","slug":"rohtak1634211570","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े पेट्रोल पंप पर लूट, सेल्समैन पर पिस्तौल तान दस हजार ले गए","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दिनदहाड़े पेट्रोल पंप पर लूट, सेल्समैन पर पिस्तौल तान दस हजार ले गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक।
विज्ञापन
शहर के भिवानी चुंगी चौक पर बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने वीरवार सुबह लूटपाट की वारदात अंजाम दी है। युवक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन पर पिस्तौल तान कर ₹10000 की नकदी लूट कर ले गए। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में मामला दर्ज किया गया है
पुलिस के मुताबिक जींद जिले के निर्जन गांव निवासी हाल में अमृत कॉलोनी में रह रहे दीपक ने दी शिकायत में बताया है कि वह भिवानी चुंगी स्थित पेट्रोल पंप पर 1 साल से सैलरीमैन के तौर पर काम कर रहा है। उसकी ड्यूटी हर रोज सुबह 6:00 से 8:00 बजे तक रहती है। वीरवार सुबह 6:10 पर बाइक पर दो युवक आए औऱ ₹200 का पेट्रोल डलवाया। इसके लिए ₹500 का नोट दिया, जब वह खुले पैसे देने लगा तो एक युवक उसे साइड में ले गया और पिस्तौल तान कर ₹10000 छीन लिए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन