फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पंघाल का जादू बरकरार, हरेरा को हरा दर्ज की जीत

पंघाल का जादू बरकरार, हरेरा को हरा दर्ज की जीत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोहतक। वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर वन बॉक्सर अमित पंघाल ने आमंत्रित प्रतियोगिता में अमरीकी बॉक्सर हरेरा को हरा कर जीत की लय बरकरार रखी। दूसरे बॉक्सर शिव थापा दूसरे दौर में आगे बढ़ने से चूक गए।
ओलंपिक कोटा के बाद भारतीय बॉक्सर को कोई भी टूर्नामेंट खेलने को नहीं मिल रहा था। पूरा विश्व कोरोना महामारी की चपेट में था। आने वाले टोकयो ओलंपिक को देखते हुए भारतीय खेल प्राधिकरण ने ओलिम्पिक कोटा प्राप्त बॉक्सर को ट्रेनिंग एवं आमंत्रित टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए यूरोप भेजा। एलेक्सिस वास्टीन मेमोरियल इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट के पहले दिन भारतीय बॉक्सर आमिट पंघाल ने अमेरिका के बॉक्सर हरेरा को हरा कर जीत हासिल की। जबकि दूसरे बॉक्सर शिव थापा दूसरे दौर के मुकाबले में जगह बनाने से चूक गए। ये ओलंपिक कोटा प्राप्त मनीष कौशिक की जगह गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed