फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   No quorum , not necessarily members choose the chief today

न कोई कोरम, न जरूरी सदस्य, आज चुनेंगे प्रधान

Mon, 14 Mar 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 14 Mar 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
 No quorum , not necessarily members choose the chief today
जिला परिषद चुनाव - फोटो : अमर उजाला
जिला परिषद में प्रधानी की जंग अंजाम तक पहुंचने वाली है। आज न कोई कोरम होगा, न जरूरी सदस्यों की जरूर पड़ेगी, बल्कि जितने भी सदस्य पहुंच जाएंगे वे ही अपना प्रधान और उप प्रधान चुन लेंगे। रोहतक की 14 सदस्यों वाली जिला परिषद के लिए प्रधान और उपप्रधान का चुनाव सोमवार को होगा। सुबह 11 बजे जिला विकास भवन में चुनावी प्रक्रिया शुरू होगी। 
विज्ञापन


पंचायत चुनाव में किसी भी बड़ी राजनीतिक पार्टी ने सिंबल पर उम्मीदवार नहीं उतारे। अब बिना निशान के ही सभी पार्टियां प्रधान की कुर्सी पर दांव लगा रही हैं। हालांकि जिप प्रधान और उप प्रधान चुनने के लिए इससे पहले भी 9 मार्च को सदस्यों की बैठक बुलाई गई थी। लेकिन 10 सदस्यों का कोरम पूरा नहीं होने के कारण प्रधान पद के दावेदार भाजपा नेता बलराज कुंडू को मायूसी मिली थी। वह अपने साथ आठ अन्य सदस्यों को लेकर ही पहुंच पाए थे। इस बार कोरम की बाध्यता नहीं होने से विपक्षी पार्टियों को झटका जरूर लग सकता है। लेकिन चुनाव के बाद ही स्थिति साफ होगी कि प्रधान की कुर्सी पर किसका कब्जा हुआ है।
विज्ञापन


गुलाबी गढ़ की बदल सकती है चौधर
जिला परिषद में प्रधानी पर अभी तक कांग्रेस का ही दबदबा रहा है। लेकिन इस बार सत्ताधारी भाजपा भगवा ध्वज फहराने का दावा कर रही है। इनेलो भी पीछे हटती नहीं दिख रही है। जिला परिषद प्रधान और उप प्रधान की कुर्सी छह महीने से खाली है। चुनाव के बाद भाजपा ने दावा किया था कि जिप के नवनिर्वाचित 14 सदस्यों में से 11 सदस्य उनके साथ हैं। लेकिन पहली बैठक में भाजपा के नौ सदस्य ही पहुंचे थे। अगर अभी तक ये सभी सदस्य भाजपा के खेमे में हैं तो हुड्डा के गुलाबी गढ़ में भाजपा भगवा परचम लहरा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर सदस्य को भेजा बुलावा, तहसीलदार संभालेंगे व्यवस्था
डीसी अतुल कुमार ने बताया कि जिला परिषद की बैठक जिला विकास भवन के सभागार में प्रात: 11 बजे होगी। सदस्यों को बैठक में बुलाने के लिए सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों से जिला परिषद सदस्यों के क्षेत्र में मुनादी करवाई गई है। सभी को पत्र से बैठक की जानकारी भेजी गई है। चुनाव की व्यवस्था तहसीलदार रोहतक संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed